नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस  अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमा गहमी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत के नाम सामने आने के बाद वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह के दिल्‍ली पहुंचने की खबरों ने एक नई संभावना को हवा दी है।

सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक, दिग्विजय सिंह आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं और इस दौरान वह कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं।

हालांकि, दिग्विजय सिंह की ओर से या किसी अन्‍य कांग्रेस नेता की ओर से कोई बयान इसे लेकर जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना आज जारी होने जा रही है। कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए रेस कल से शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा।


कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना आज जारी होने जा रही है। कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए रेस कल से शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 8 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। ऐसे में 8 अक्‍टूबर तक साफ हो जाएगा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में कौन-कौन है या कोई नहीं है। वैसे, उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में एक से ज्‍यादा उम्‍मीदवार नजर आ सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।