रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती पर भाजपा (BJP) अभियान चला रही है, जिसमें बापू के सपनों के भारत पर चर्चा होगी। लेकिन कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (bjp) के अभियान पर प्रश्न खड़ा करते हुए भाजपा से नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद बोलेंगे का चैलेंज लेने की बात कही है। कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया में कैंपेन शुरू की है जिसमें भाजपा नेताओं को खुला चैलेंज किया गया है कि वे चौक चौराहों का नाम बताएं जहां पर वे गोडसे मुर्दाबाद बोलेंगे। कांग्रेस के नेता वहां पहुंचकर उनका सम्मान करेंगे।

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने वीडिया जारी कर पूछा है कि भाजपा के नेता बताएं कि वे इतने गांधीवादी हो गये है तो नाथुराम गोडसे मुर्दाबाद का नारा कहां लगाने वाले है। शैलेष नितिन त्रिवेदी के साथ ही कांग्रेस (Congress) के कई नेता और कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं इस मामले पर भाजपा की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

See also  एम्स की प्रवेश परीक्षाएं अब 11 जून को, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।