रायपुर। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

आगमन की तैयारी कांग्रेस जोरों से कर रही है। वहीं बीजेपी (BJP) इससे राजनीतिक तौर पर कोई फर्क नहीं पड़ने

वाला दौरा करार दे रही है। सालों बाद कांग्रेस को राज्योत्सव (Rajyotsava) मनाने का मौका मिला तो सरकार ने

शुभारंभ के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी को मुख्यअतिथी बनाया।

 

मिलेगा नगरीय निकाय चुनाव में लाभ

राज्योत्सव के बहाने सोनिया गांधी न केवल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नब्ज टटोलेगी बल्कि आगामी दिनों में बेहतर

कार्ययोजनाओं को लेकर आवश्यक टिप्स भी देंगी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के

आगमन से कांग्रेस (Congress) को उम्मीद है कि निकाय चुनाव (Election) में इसका असर देखने जरूर मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और इसका लाभ आगामी

नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) में होगा।

See also  सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आक्रामक हुई कांग्रेस, भूपेश बघेल ने कहा- ‘‘दो साल से राज्यपाल के पास धूल खा रहा है ओबीसी आरक्षण बिल’’

 

नहीं पड़ेगा असर

सोनिया गांधी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे के बारे में बीजेपी का कहना है कि इस दौरे से प्रदेश की सियासत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर निकाय चुनाव में भी बीजेपी कांग्रेस को पस्त करेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।