नई दिल्ली। कृषि कानून और हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस ने नए आंदोलन का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 31 अक्तूबर को पूरे देश मे किसान अधिकार दिवस ( Farmers Rights Day ) और और पांच नवंबर को महिला एवम दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस ( Women and dalit anti-harassment day )मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए सभी प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस को निर्देश दिए गए है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक के बाद संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी आंदोलन को जारी रखेगी। इसके तहत पार्टी 31 अक्तूबर को किसान अधिकार दिवस मनाएगी। इस दिन सरदार पटेल का जन्मदिन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को इस दिन सत्याग्रह और उपवास करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ पार्टी ने पांच नवंबर को महिला एवम दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस पर राज्य स्तर पर धरना देने का फैसला किया है। वेणुगोपाल में कहा कि इस बार 14 नवंबर को दीवाली है। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर नेहरू और उनके योगदान विषय पर सम्मेलन करेगी। पार्टी ने क़ृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश मे हस्ताक्षर अभियान को और तेज करने का भी फैसला किया है।

See also  गरीबों के हित को ध्‍यान में रखकर खोली गई देशी शराब की दुकानें, सामने आया आबकारी मंत्री का बड़ा बयान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।