नई दिल्ली। Congress Working Committee कांग्रेस को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस को जून 2021 तक अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक कांग्रेस के पास एक निर्वाचित अध्यक्ष होगा।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि कांग्रेस संगठन के चुनाव मई महीने में कराए जा सकते हैं। बैठक में फैसला लिया गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति का सत्र 29 मई को आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। कांग्रेस पार्टी की ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

See also  बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए उद्भव योजना का शुभारंभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।