टीआरपी डेस्क। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के एक पत्र ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दी है। इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष के इस पत्र ने राजनीतिक गलियारे में भी खलबली बढ़ा दी है। दरअसल इस पत्र में लिखा हुआ है कि, किसी भी रोड एवं बिल्डिंग का अवलोकन हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या मेरे प्रतिनिधि के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद ही निर्माण का भुगतान किया जाएगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने यह पत्र लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को लिखा है। पत्र लिखे जाने के बाद से पीडब्ल्यूडी के अफसर भी हैरान हैं। यह पत्र 21 जून को लिखा गया है जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पत्र जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर के लेटर हेड में लिखा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  बिग ब्रेकिंगः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली कोविड-19 की स्थिति की आपात समीक्षा बैठक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।