बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

चिराग के सीने में अभी भी मोदी जी हैं या निकाल दिए? LJP में फूट पर कांग्रेस की अलका लांबा ने चिराग पासवान के लिए मजे

चिराग के सीने में अभी भी मोदी जी हैं या निकाल दिए? LJP में फूट पर कांग्रेस की अलका लांबा ने चिराग पासवान के लिए मजे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। लोक जनशक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने बगावत करते हुए चिराग पासवान से किनारा कर लिया है। एलजेपी में हुई इस टूट पर कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने चिराग पासवान पर तंज कसा है। अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि सीने में अभी भी मोदी जी हैं या निकाल दिए?

https://twitter.com/LambaAlka/status/1404287275463168000?s=20

अलका लांबा ने एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के मजे लेते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए अलका लांबा ने पूछा कि क्या किसी ने “बुझते चिराग” को BJP में शामिल होने की सलाह दी के नहीं? उन्होंने आगे यह भी लिखा कि चिराग के सीने में अभी भी मोदी जी हैं या निकाल दिए?

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब बीजेपी की तरफ से लोजपा को लेकर कहा गया था कि वह भ्रम की राजनीति फैला रहे हैं। इसी बात पर चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि मुझे मोदी की तस्वीर कहीं नहीं लगानी, वो मेरे दिल में बसते है। मैं उनका हनुमान हूं मेरा सीना चीर कर देख लें। मोदी के साथ था, हूं और रहूंगा।

LJP में ये घमासान तब हुआ है जब केंद्र सरकार अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार की योजना बना रही है। पार्टी के पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का फैसला लिया है। इनमें पासुपति पारस पासवान (चाचा), प्रिंस राज (चचेरे भाई), चंदन सिंह, वीणा देवी, और महबूब अली केशर शामिल हैं। अब चिराग पार्टी में अकेले ही रह गए हैं। पहले चार सांसदों के अलग होने की खबर आई थी। चिराग के चाचा पशुपति पारस की अगुवाई में यह टूट हुई है। उनके भाई प्रिंस भी अब अलग हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन