बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पंजाब में लीडरशिप बदलने की मांग पर कांग्रेस का बड़ा बयान, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में लीडरशिप बदलने की मांग पर कांग्रेस का बड़ा बयान, अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 टीआरपी डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि पार्टी अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेगी। राज्य में पार्टी प्रभारी हरीश रावत ने ये बयान दिया है। बता दें कि यह बड़ा बयान पार्टी के भीतर ही कुछ नेताओं द्वारा कैप्टन को हटाने की वकालत करने के एक दिन बाद आया है।

पंजाब में पार्टी प्रभारी रावत ने कहा कि हम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का पंजाब चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान मंगलवार को उस वक्त तेज हो गई है। जब चार कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री सिंह को हटाने की खुले तौर पर वकालत करते हुए कहा कि वह कुछ प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

बता दें कि CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा लिए चंडीगढ़ से देहरादून पहुंचे बागी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक हुई। इसमें 4 मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया और 3 विधायक बरिंदरमीत पहाड़ा, कुलबीर जीरा और सुरिंदर धिमान शामिल थे। पंजाब कांग्रेस के महासचिव प्रगट सिंह देहरादून नहीं गए लेकिन वो हाईकमान से वक्त मिलने के बाद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से सीधे दिल्ली पहुंचेंगे।

इससे पहले प्रिंयका गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने गन्ने का रेट 360 रुपए प्रति क्विंटल करने को लेकर ट्वीट के जरिए कैप्टन सरकार की सराहना की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन