महंगाई के विरोध में कांग्रेस का 6 जुलाई से राष्ट्रव्यापी आंदोलन

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश में चलाये जा रहे आउटरिच अभियान का समयबद्ध क्रियान्वयन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल के कीमतों के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तर एवं जिला, ब्लाक स्तर पर आंदोलन करेगी।

मंहगाई के विरोध में 6 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय आंदोलन हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा इस दौरान थाली एवं अन्य बर्तनो को पीट-पीटकर विरोध दर्ज करते हुये पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्वि और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क को कम किये जाने की मांग कि जायेगी।

इस दौरान मंहगाई के विरोध में पाम्पलेट, पोस्टर एवं प्ले-कार्ड के साथ स्थानीय स्तर के समस्त पेट्रोल पम्पों मे आमजनता से हस्ताक्षर कराया जायेगा। 14 जुलाई को जिलास्तरीय सायकल यात्रा निकाली जायेगी। 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में पैदल मार्च निकालकर महंगाई व ईधनों की कीमतों में की गयी वृद्धि का विरोध किया जायेगा एवं प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।