बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

रायपुर में आरक्षक की पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास, पड़ोसियों ने ऐसे बचाया, अस्पताल में भर्ती

रायपुर में आरक्षक की पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास, पड़ोसियों ने ऐसे बचाया, अस्पताल में भर्ती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यह घटना पुलिस लाइन के हुडको कॉलोनी स्थित सरकारी आवास की है। यहाँ आरक्षक की पत्नी ने खुदकुशी की कोशिश की, तभी समय रहते पड़ोसियों ने महिला को फंदे से उतारकर बचाया।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक पति ने पत्‍नी को योगा के लिए जाने से रोक दिया था। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला ने खुदकुशी की कोशिश की। फिलहाल महिला को गंभीर अवस्था में आरकेसीएच अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन