बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोविड वैक्सीन: कोई परेशानी या साईड इफेक्ट दिखने पर 24x7 इन टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क, सहायता हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

कोविड वैक्सीन: कोई परेशानी या साईड इफेक्ट दिखने पर 24x7 इन टोल फ्री नंबरों पर करें संपर्क, सहायता हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान रायपुर जिले में संचालित किया जा रहा है। पूरे देश में 30 करोड़ से अधिक, छत्तीसगढ़ राज्य में 60 लाख से अधिक तथा रायपुर जिले में लगभग 6 लाख व्यक्तियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। किसी भी व्यक्ति में कोई गंभीर साईड इफेक्ट नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मशरूम खाने से 8 बच्चों और एक महिला की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 टीकाकरण के पश्चात कुछ व्यक्तियों को हल्का बुखार या शरीर दर्द होना सामान्य लक्षण है।कुछ व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण पश्चात कोई परेशानी या साईड इफेक्ट की शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सांप ने डसा तो सनी देओल ने दांत से सिर काटकर खा लिया फन, मरा समझकर दफनाए गए करैत को निकालकर दिखा रहा था स्टंट

कलेक्टर सौरभ कुमार ने ऐसे व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं समय पर आपातकालीन चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करने हेतु नायब तहसीलदार श्रीमती अंजली शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस हेतु स्थापित कन्ट्रोल रुम में टोल फ्री नंबरों 78801-00313, 78801-00314 या 70001-00315 पर 24x7 सम्पर्क किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन