रायगढ़। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील प्लांट (Jindal Steel Plant) के परिसर में एक ठेकेदार की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिली है। हालांकि पहले तो काफी देर तक मृतक की पहचान नही हो सकी। लेकिन इसके बाद अंगूठी से मृतक की पहचान संदीप सिंह के तौर पर हो पाई। मानसरोवर इलाके में शनिवार की सुबह एक कर्मचारी ने सबसे पहले लाश देखी और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक संदीप प्लांट में ही ठेकेदारी का काम किया करता था। शव का धड़ ही पुलिस को मिल पाया है। कमर के नीचे का हिस्सा, सिर और एक हाथ अब तक नहीं मिल पाया है।

सहकर्मियों ने आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास देखा था

संदीप के सहकर्मियों ने बताया कि बीती रात तकरीबन 8 बजकर 30 मिनट पर रेलवे स्टेशन के पास उन्हें देखा गया था। इसके बाद किसी से संदीप का संपर्क नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस महकमे के आला अधिकारी अन्य ठेकेदारों और कंपनी के कर्मचारियों से पूछ-ताछ कर रहे हैं। वहीँ परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर घटना में शामिल होने का शक नहीं जताया है। स्थानीय थाने में भी मृतक के खिलाफ या उसके द्वारा कभी किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं है।

See also  Raipur News: आबकारी भवन के ऑडिट रूम में लगी भीषण आग, सोमवार से शुरू होना था ऑडिट, सभी फाइलें खाक

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।