गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोनाः लॉकडाउन में लापरवाही बरतने पर एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई, निलंबित

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक थानेदार को ‘निंदा’ की सजा के साथ ही एएसआई और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल बस्तर एसपी दीपक कुमार झा ने अचानक दरभा थाना पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें उन्होंने पाया कि दरभा पुलिस अन्य क्षेत्रों से बस्तर आने-जाने वालों को रोक नहीं रही और पूछताछ भी नहीं कर रही है।

ऐसे ही लोगों को जाने दे रही है, जिससे क्षेत्र में कोरोना वायरस का फैलने का खतरा बना हुआ है।

इससे नाराज एसपी ने तत्काल दरभा टीआई लालजी सिन्हा को उनके सेवा पुस्तिका में ‘निंदा’ की सजा दी है। इसके साथ ही दरभा थाना में पदस्थ एएसआई भुवनेश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक सुन्हेर सिंह मतलाम और आरक्षक जमुना ठाकुर को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन