छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल से बजेगी प्राइमरी स्कूल की घंटी, देखें जारी आदेश
छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल से बजेगी प्राइमरी स्कूल की घंटी, देखें जारी आदेश

टीआरपी डेस्क। प्रदेश में स्कूल खुलते ही स्कूली छात्रों में संक्रमण बढ़ने लगा है। पखांजूर में दो दिनों में कोरोना के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्राथमिक और माध्यमिक शाला के 11 बच्चे पॉजिटिव निकले हैं।

बांदे क्षेत्र के ग्राम पीवी 83 में प्राइमरी तथा मिडिल स्कूल के छात्रों के एक साथ कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्कूलों को बंद कराया तथा पूरे गांव के लोगों की जांच की गई। मामला गंभीर होता देख प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुका है।

बता दें कि ग्राम पीवी 83 प्राइमरी स्कूल में छात्रों के लिए मध्यांह भोजन बनाने वाली रसोईया की मां को 1 सितंबर को गंभीर अवस्था में बांदे अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां जांच में रसोईया की मां कोरोना संक्रमित पाई गई थी। 7 सितंबर को जांच में रसोईया की बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई जो गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है जहां उसकी मां रसोईया के रूप में काम करती है।

See also  कलेक्टर की अनोखी पहल : जिले के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए भेजा नेवता और मनुहार पत्र

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल पीवी 83 के बांदे हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अगले तीन दिनों तक स्कूल आने मना कर दिया गया है। साथ ही पीवी 83 को कंटेनमेंट जोन घोषित करते यहां की प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों को अगले सात दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।