गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

TRP कोरोना ब्रेकिंगः एम्स से 6 और मरीज डिस्चार्ज, अब प्रदेश में कुल 10 एक्टिव केस

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में एक फिर राहत भरी खबर आई है। एम्स रायपुर से 6 और मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। अब प्रदेश में कुल 10 मरीज बचे हैं, जिनका एम्स में इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज सभी स्वस्थ हुए मरीज दुर्ग से हैं और सभी पुरुष हैं। एम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर दी है। बाकी शेष मरीजों की हालत स्थिर व सामान्य है।

https://twitter.com/aiims_rpr/status/1259404728884170753

इससे पहले शनिवार को 5 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे और वे अलग-अलग जिलों के थे। अभी अस्पताल में रायपुर से 1, सूरजपुर के 4, दुर्ग के 2 और कवर्धा के 3 मरीज इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 59 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें से अब तक 49 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और सभी क्वारैंटाइन में हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन