रायपुर। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर आई है। एम्स अस्पताल से 2 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। स्वस्थ हुए मरीज में एक रायपुर एम्स का नर्सिंग स्टाफ और दूसरा सूरजपुर जिले का है। एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके बाद प्रदेश भर में अब 21 एक्टिव केस है, जिनका इलाज एम्स में चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 59 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 38 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें होम आइसोलेशन पर रहने को कहा गया है।
https://twitter.com/aiims_rpr/status/1258355847635374080?s=20
किस जिले में है कितने एक्टिव केस
जिला एक्टिव केस रायपुर 01 सूरजपुर 05 दुर्ग 09 कवर्धा 06अब तक प्रदेश में मिले कोरोना के मामले
प्रदेश भर में मिले कोरोना पॉजिटिव में से सबसे अधिक कोरबा जिले में 28 मरीज मिले है। इसके अलावा दुर्ग में 10, रायपुर में 7, कवर्धा में 6, सूरजपुर में 6, बिलासपुर में 1, राजनांदगांव में 1 मरीज शामिल है।Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।