प्रधानमंत्री केयर फंड में भी अपने एक महीने का वेतन जमा कर रहे

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी विधायक अपने मूल वेतन के 30 प्रतिशत का अंश एक वर्ष के लिए मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे। साथ ही अपने विधायक विकास निधि से 11- 11 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे।

भाजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री केयर फंड में अपने एक महीने का वेतन जमा कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भाजपा विधायक दल ने यह फैसला लिया है कि वह अपने वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा एक वर्ष के लिए मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे।

साथ ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह भी फैसला लिया गया है कि सभी विधायक अपने विधायक विकास निधि फंड से 11-11 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करेंगे।

प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों ने अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा करने का फैसला लिया है।

See also  Pitra Paksha 2025 : किन-किन तिथियों पर होगा कौन-सा श्राद्ध, देखें पूरी लिस्ट...

श्री कौशिक ने कहा कि पूरे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में हम हैं। इस महामारी के खिलाफ एकजुटता के साथ हम सब अपना-अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।