कोरोना
कोरोना संकट: छत्तीसगढ़ ने की 10 राज्यों की मदद

रायपुर। कोरोना-संकट के दौरान छत्तीसगढ़ ने न केवल अपने यहां आक्सीजन की कमी नहीं होने दी, बल्कि साथ ही देश के 10 राज्यों को लगातार आक्सीजन की आपूर्ति कर उनकी भी मदद की।

कोरोना संकट के इस दौर में 15 मार्च 2021 से 22 मई 2021 की अवधि में छत्तीसगढ़ से कुल 17 हजार 526 मीट्रिक टन आक्सीजन 1168 टैंकरों के माध्यम से भेजी गई। जिन राज्यों को आक्सीजन की आपूर्ति की गई उनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, पंजाब और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। इसी दौरान छत्तीसगढ़ को भी 5085.37 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।