मुंबई/नई दिल्ली। भारत में कोरना संक्रमितों की संख्या 9 हजार को पार हो गई। जिस तेजी से रोकने की कोशिशें हो रही है, उससे कहीं तेजी के साथ संक्रमण के आंकड़ें बढ़ते जा रहे हैं। देश में दो ऐसे शहर हैं जो डेंजर जोन की तरह दिखाई देने लगे हैं।

यहां जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, मौतें हो रही वह बहुत ही खतरनाक है। अगर यहां स्थिति नहीं संभली तो चीन के वुहान और अमेरिका के न्यूयार्क जैसे हालात हो सकते हैं।

With total wealth of USD 950 billion, Mumbai 12th richest city in ...

भारत के ये दो शहर हैं आर्थिक राजधानी मुंबई (महाराष्ट्र), देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली। इन शहरों में कोरोना के सर्वाधिक मरीज सामने आए हैं और लगातार यहाँ संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

आज ही सुबह मुुंबई में 59 मरीज सामने आए हैं। आज शाम को ही नई दिल्ली में तबलीगी जमात के 800 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अगर इनमें से पॉजिटिव केस कितने आते हैं, यह देखने वाली बात है।

See also  'पुलिस प्राइवेट वसूली एजेंट नहीं': हाईकोर्ट की फटकार, NBFC के 53 करोड़ होल्ड करने का आदेश रद्द

DWIH New Delhi

आंकड़ों की बात करे तो मुंबई में 13 अप्रैल की सुबह संक्रमितों की संख्या 1357, जबकि मृतकों की संख्या 93 पहुंच गई थी। वहीं दिल्ली में 1154, जबकि मृतकों की संख्या 24 पहुंच गई थी।

देश की स्थिति

भारत की आज की स्थिति की बात करे तो आंकड़ा 9 हजार 2 सौ को पार कर चुका है। सर्वाधिक खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां संक्रमितों की संख्या 2 हजार से अधिक है।

वहीं महाराष्ट्र के बाद दिल्ली और तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या हजार को पार हो चुकी है, जबकि राजस्थान हजार के करीब है। वहीं मध्यप्रदेश में तेजी केस सामने आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में 500 से अधिक मरीज अब तक आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर देश में मुंबई, दिल्ली के बाद तीसरा शहर है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी फैल रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Lok Sabha Elections 2024 : छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका, मास्टर ट्रेनर ने बताई बारीकियां…