Corona Effect: कोरोना के कारण रायपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द
image source: google

टीआरपी डेस्क। कोरोना के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द कर दी गई है। जिसकी पुष्टि रायपुर रेल मंडल के रेल अधिकारियों ने कर दी है।

बता दें, रद्द की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 02866 पुरी- लोकमान्य तिलक (एलटीटी) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 एवं 25 मई, गाड़ी संख्या 02865 लोकमान्य तिलक (एलटीटी)- पुरी- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 मई, गाड़ी संख्या 02880 भुवनेश्वर-लोकमान्य तिलक (एलटीटी) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 17, 20,24,27 मई, गाड़ी संख्या 02881 लोकमान्य तिलक (एलटीटी)-भुवनेश्वर- द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 19, 22,26,29 मई को रद्द रहेगी।

हालांकि पर्याप्त यात्री संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण अबिकापुर एवं जबलपुर तथा नागपुर एवं रायपुर रेल मंडल मध्य चलने वाली मेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पिछले दिनों रद्द किया जा चुका है।

पहले रद्द की जा चुकी ट्रेनों में

01265 जबलपुर-अम्बिकापुर, स्पेशल एक्सप्रेस 13 मई 2021 से आगामी आदेश तक
01266 अम्बिकापुर-जबलपुर, स्पेशल एक्सप्रेस 14 मई 2021 से आगामी आदेश
08709 रायपुर-डोंगरगढ़, मेमू स्पेशल 13 से 31 मई 2021 तक
08710 डोंगरगढ़-रायपुर, मेमू स्पेशल 14 से 31 मई 2021 तक
08746 रायपुर-गेवरा रोड, मेमू स्पेशल 13 से 30 मई 2021 तक
08745 गेवरा रोड-रायपुर, मेमू स्पेशल 14 से 31 मई 2021 तक
08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा, मेमू स्पेशल 13 से 30 मई 2021 तक
08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, मेमू स्पेशल 14 से 31 मई 2021 तक

See also  विधानसभा में कोरोना इफेक्टः प्रश्नकाल स्थगित होने पर भाजपा सदस्यों ने किया हंगामा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।