गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोना इफेक्टः काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, इस जिले में नान के जिला प्रबंधक निलंबित

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले बालौदाबाजार जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना महामारी के प्रबंधन के चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आवश्यक सेवा घोषित किया गया है।

साथ ही राज्य में एस्मा लागू किया गया है। संजय तिवारी को बिना अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और खाद्यान्न भण्डारण से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड नवा रायपुर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय जिला कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है।

उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें

 

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन