गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोना इफेक्टः प्रशासन बस्तर के ग्रामीण अंचलों में ज़रूरतमंद और नि:शक्तजनों को पहुंचा रहा राशन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सोशल डिस्टेनसिंग के साथ जरूरतमंदो को दाल, चावल और सब्जी का वितरण किया जा रहा

जगदलपुर/रायपुर। राज्यशासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बस्तर के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों और निःशक्तजनों को दाल, चावल और सब्जियों का वितरण किया जा रहा है।

बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली के मार्गनिर्देशन में जिले के ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरंपच, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायक और मितानिन के द्वारा गाँव के जरूरतमंदो एवं निःशक्तजनों के लिए दाल, चावल, सब्जी आदि का वितरण किया जा रहा है।

​​​​​​खाद्यान्न सामग्री के वितरण के समय ग्रामीणों के मध्य सामान्य दूरी बनाकर ही सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायत मांदर, बडाजी, मटनार, सुआचोंडा, ढोंढरेपाल, नेंगानार सहित अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगो को राहत पहुचाई जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन