गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोना इफेक्ट : राज्य सरकार का सबसे बड़ा फैसला, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 31 मार्च तक के लिए बंद

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अधिकारियों के लिए वर्क एट होम का आदेश जारी, दफ्तर आने व जाने वाले कर्मचारियों के लिए नया गाइड लाइन जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने कोरोना के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। शुक्रवार को वर्क एट होम के निर्देश में आंशिक संशोधन करते हुए सभी दफ्तरों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

राज्य सरकार अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया है कि सभी भारसाधक सचिव और विभागाध्यक्ष घर से बैठकर ही 31 मार्च तक काम करेंगे। विभाग और विभागाध्यक्ष कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के लिए निर्देश है कि कम से कम उपस्थिति में दफ्तर का काम संचालित करें।

हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के अधिकारी व कर्मचारी के लिए पूर्व की तरह दफ्तर संचालित होंगे। सामान्य प्रशासन विभआग के आदेश के मुताबिक कोरोना से निपटने में शामिल विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून व्यवस्था, कमिश्नर कार्यालय, आईजी दफ्तर, कलेक्टरेट, एसपी दफ्तर, एसडीएम दफ्तार, राजस्व, तहसील, पुलिस थाने, चौकी, फायर ब्रिगेड, जेल, बिजली, पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य इमरजेंसी सेवाओं के दफ्तर खुले रहेंगे। जबकि इन दफ्तरों के अलावे 31 मार्च तक सभी दफ्तरो को बंद करने का आदेश दिया गया है।

वहीं दफ्तरों में लोगों की कम से कम आवक का भी आदेश दिया गया है। अधिकारी कर्मचारी मोबाइल के जरिए संपर्क में रहेंगे और काम का निष्पादन करेंगे। दफ्तर आने वाले अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति और कार्यालय से वापस जाने के समय में हर पाली में न्यूनतम 4 घंटे का अंतर रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि ये निर्देश विधानसभा के लिए लागू नहीं होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन