रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा के समिति कक्ष में चल रहे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में फैसला लिया गया है। इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही 15 मार्च तक स्थगित की गई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोराना वायरस के मद्देनजर छत्तीसगढ़ विधानसभा की बैठक 10 दिन के लिए टाल दी गई है। अब 26 मार्च से विधानसभा की बैठक होगी और सत्र 11 अप्रैल तक चलेगा। सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष सत्र 10 दिन टालने की घोषणा करेंगे।

दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते असर और केंद्र की जारी एडवाइजरी के कारण सत्र की अवधि कम किए पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी। विधानसभा सत्र का दूसरा चरण 16 मार्च से शुरू होना था। यही वजह है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा की कार्यवाही को टालने के लिए सरकार की तरफ से प्रस्ताव लाया गया, जिस पर मुहर लग गई है।

See also  Kumar Vishwa's wife Resignation: कुमार विश्वास की पत्नी का इस्तीफा मंजूर, मंजू शर्मा ने विवादों के बीच लिया था फैसला, राज्यपाल ने दी मंजूरी…

इस कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री टीएस सिंहदेव, मो.अकबर, शिव डहरिया, सत्यनारायण शर्मा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह मौजूद रहे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।