गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोरोना इफेक्टः पुलिस मुख्यालय भी अब 31 मार्च तक बंद रखने के दिए निर्देश, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी घर से ही करेंगे काम

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में कोई भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बिना डीजीपी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और ना ही घर से बाहर जाएंगे। सभी घर मे रहकर ही शासकीय कार्य का सम्पादन करेंगे।

phq nawa raipur के लिए इमेज नतीजे

आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी व कर्मचारी को कार्यालय में उपस्थित होने को निर्देशित किया जा सकता है। अतः इस अवधि में मोबाईल चालू रखने के निर्देश दिये गए हैं। जिन शाखाओं में उपस्थिति अनिवार्य हो वहां कम से कम लोगों की पालियों में ड्यूटी लगाने निर्देशित किया गया है।

कार्यालय बुलाये जाने की स्थिति में भीड़-भाड़ से बचकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग ना कर स्वयं के साधन से आने को कहा गया है। श्री अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि कार्यालय आने वाले मास्क लगाकर और हाथों को सैनेटाइज कर ही प्रवेश करें। सम्पूर्ण उपस्थिति अवधि में मास्क लगाए रखने और समय-समय पर हाथों को साबुन/हैंडवॉश/सेनेटाइजर से धोने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन