नई दिल्ली। कोरोना से बचने के लिए दुनिया भर के देशों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अमेरिका ने अपने नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अनूठी स्कीम शुरू की है।

अमेरिका में लोगों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए एक अनूठा कदम उठाया गया है। अमेरिका में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कॉमकास्ट ने 60 दिनों के लिए फ्री वाईफाई देने का ऐलान किया है। ये कदम कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उठाया गया है, जिससे कि लोगों को अपनों से जुड़े रहने में किसी तरह की परेशानी ना हो।
साइबर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी कॉमकास्ट के मुताबिक फ्री वाईफाई को पूरे देश में वाई फाई हॉटस्पॉट के जरिये लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल, सरकार लोगों को घर में रहने के लिए कह रही है। लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में उनको मुफ्त इंटरनेट मिलने से अपना वक्त गुजारने में और भी आसानी रहेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।
See also  BREAKING: मुंबई के इस शहर में 4 मंजिला इमारत ढहा, कई लोगों के दबे होने की संभावना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।