रायपुर। (corona in chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को बेमेतरा कलेक्टर शिवअनंत तायल सहित कोरोना के 2048 नए मरीज मिले हैं, जिनमें रायपुर के 227 संक्रमित शामिल हैं। वहीं 23 लोगों की मौत हुई है।

नए केस के बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 2 लाख 14 हजार 390 हो गई है। एक्टिव केस 19586 है। रायपुर में संक्रमितों की संख्या 43806 है। 7518 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों व घर में चल रहा है। प्रदेश में अब तक 2634 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 635 रायपुर के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिवाली के तीन दिनों में रायपुर में 221 व प्रदेश में 2356 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने ठंड के सीजन को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग व जांच कराने को कहा है। दरअसल ठंड में सामान्य फ्लू व निमोनिया के मरीज मिल रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में फ्लू व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं।

See also  CG समेत अन्य प्रदेशों के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म…पीएम मोदी जल्द करेंगे छत्तीसगढ़ में बने पहले IIT का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ में दूसरी लहर का खतरा : एम्स डायरेक्टर

एम्स के डायरेक्टर डाॅ. नितिन एम नागरकर के मुताबिक प्रदेश में तो केस पहले ही कम नहीं हुए, लेकिन रायपुर में कमी आई थी। लेकिन अब दूसरी लहर का खतरा शुरू हो गया है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। एम्स में भले ही कोविड मरीजों के लिए वेंटिलेटर वाले बेड नहीं बढ़ाए गए, लेकिन बाकी विभागों में लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।