रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 2005 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं इलाज के दौरान 3 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हजार 331 है।

गुरूवार को मिले कुल 2005 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 183588 हो गई है। इनमें से 159268 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22331 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। प्रदेश में 1989 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 127, राजनांदगांव 116, बालोद 84, बेमेतरा 57, कबीरधाम 58, रायपुर 185, धमतरी 44, बलौदाबाजार 85, महासमुंद 76, गरियाबंद 39, बिलासपुर 131, रायगढ़ 125, कोरबा 237, जांजगीर-चांपा 137, मुंगेली 44, जीपीएम 7, सरगुजा 53, कोरिया 36, सूरजपुर 26, बलरामपुर 7, जशपुर 31, बस्तर 50, कोंडागांव 64, दंतेवाड़ा 50, सुकमा 36, कांकेर 68, नारायणपुर 3, बीजापुर 25 अन्य राज्य 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


Chhattisgarh
 से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।