एम्स रायपुर

टीआरपी डेस्क। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम चोरमा में कोरोना संक्रमित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के दहशत ने महिला ने अपनी जान दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोरमा निवासी मणीशंकर कश्यप रोजी-मजदूरी करते हैं और उनकी पत्नी रानी कश्यप गृहणी थीं। करीब छह दिन पूर्व रानी की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके चलते वह तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने आई थी।

इस दौरान उनकी कोरोना की जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें कोरोना कीट (दवाइयां) देकर घर में रहने की सलाह दी। इसके बाद पति-पत्नी दवाई लेकर गांव चले गए। तब से रानी कश्यप होम आइसोलेशन में रहकर दवाई ले रही थी। इस दौरान पति, बेटा व बेटी उससे दूर रहने लगे थे। जब रानी का बेटा सुनील कश्यप अपनी मां को देखने गया, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। उसने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।