बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

31 बार हुआ कोरोना टेस्ट, हर बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट, 5 महीने से कोरोना संक्रमित है महिला, डॉक्टर्स भी हैं हैरान

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में लिया है। लाखों इसकी चपेट में आ गए, जबकि करोड़ों ठीक भी हो गए। कुछ मामलों को छोड़ दिया जाए तो लगभग अधिकतर मामले ऐसे हैं, जिसमें लोग एक बार संक्रमित हो जाने के बाद ठीक हो गए। लेकिन राजस्थान के भरतपुर की 30 साल की शारदा देवी को कोरोना ने ऐसा जकड़ा है कि ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

शारदा देवी अगस्त से लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनके अभी तक 31 टेस्ट भी हो चुके हैं। यही नहीं सभी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। उनके अभी तक 17 आरटी-पीसीआर और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं। 28 अगस्त को उनका पहला टेस्ट हुआ था।

स्वस्थ महसूस कर रही महिला

उन्हें अभी तक एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां दी जा चुकी हैं। शारदा देवी 5 महीने से आइसोलेशन में हैं। हालांकि अच्छी बात है कि लगातार पॉजिटिव बने रहने के बावजूद वो स्वस्थ महसूस कर रही हैं। इस दौरान उनका वजन भी 8 किलो बढ़ गया है। उन्हें 1 सितंबर को 'अपना घर' नाम के देखभाल गृह में ले जाया गया था। अपना घर प्रशासक ने कहा कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और उसे एक और इम्युनोडेफिशिएंसी बीमारी है। महिला का पति है और माता-पिता नहीं हैं। उनके भाई और भाभी ने उसे वहां रखा है। अपना घर में 3,000 से अधिक लोग रह रहे हैं जो निराश्रित हैं।

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया, 'कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद शारदा दूसरों के लिए खतरा नहीं है, क्योंकि बॉडी में मौजूद कोरोना वायरस एक्टिव नहीं है। यानी अब उनमें से दूसरों में संक्रमण नहीं फैलेगा। हालांकि ऐहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रखने की जरूरत है।'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन