नई दिल्ली। क्या 14 अप्रैल के बाद लोग आजाद घूम पाएंगे जैसे कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले घूमते थे? इस वक्त सभी के मन में यही सवाल चल रहा है। 21 दिन के लॉकडाउन खत्म होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है केंद्र और राज्य सरकारें भी आगे की प्लानिंग में जुटी हैं।

सूत्रों की मानें तो 14 तारीख को लॉकडाउन खुलता है तो कुछ शर्तों के साथ खुलेगा। यानी आपको बाहर जाने की इजाजत होगी लेकिन उसपर कुछ नियम होंगे। आपको बता दें कि COVID-19 को लेकर बने मंत्री समूह की मंगलवार को बैठक हुई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले इस समूह ने ऑड-ईवन लागू करने, यातायात के सार्वजनिक साधनों में लोगों की संख्या तय करने जैसे सुझाव दिए हैं। सरकार से यह भी सिफारिश की गई है कि मॉल और स्‍कूल 15 मई तक बंद रखे जाएं और फिलहाल धर्मस्‍थलों पर रोक जारी रहे।

See also  खबर जरा हट के : देश के इस अस्पताल में रोबॉट ने की 100 सर्जरी, अब करेगा किडनी ट्रांसप्लांट

राज्यों के बॉर्डर रह सकते हैं बंद

14 अप्रैल के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य आप बिना किसी रोक-टोक के जा सकें इसकी संभावना बेहद कम है। साथ ही ट्रेन, मेट्रो और फ्लाइट का सफर फिर शुरू होने का रास्ता भी दूर ही दिखाई देता है। हालांकि, सरकार केमिस्ट, किराना स्टोर के साथ-साथ कुछ और जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दे सकती है। लेकिन इसमें भी कोरोना संक्रमित शहरों के लिए अलग-अलग नियम बनाए जाएंगे।

मंत्री समूह ने एकमत से तय किया कि धार्मिक केंद्रों, शापिंग मॉल और शौक्षणिक संस्थानों को 14 अप्रैल के बाद कम से कम चार सप्ताह तक सामान्य गतिविधि शुरू करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अब इस बारे में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री को करना है। इससे एक बात तो साफ हो गई की पाबंदियों का ये दौर लंबा चलने वाला है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ब्रेकिंग: चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप बैन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।