रायपुर। सांसद सुनील सोनी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ( MP Sunil Soni Corona Positive ) आई है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को ध्यान रखने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक, सुनील सोनी ने पहले एंटीजन टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

मगर तबीयत खराब रहने पर दोबारा जांच कराने का फैसला लिया। मेकाहारा को इसकी सूचना दी गई थी। जहां से एक टीम सांसद के घर पहुंची और उनका आरटीपीआर टेस्ट किया गया। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ( MP Sunil Soni Corona Positive ) आई।

सांसद सुनील सोनी ने बताया कि पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरी बार आरटीपीसीआर से टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  वीरप्पा मोइली की अगुवाई में इस दिन कांग्रेस कमेटी का छत्तीसगढ़ दौरा, चुनावी हार की समीक्षा करेगी पार्टी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।