नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Corona in India ) को लेकर अच्छी खबर यह है कि पिछले पांच दिनों से नए मरीज की तुलना में लोग ज्यादा स्वस्थ हो रहे हैं। मंगलवार को 80 हजार 321 मरीज मिले, जबकि 87 हजार 7 लोग ठीक हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

मंगलवार को 1056 लोगों ने दम तोड़ा। इस तरह मरने वालों की संख्या 90 हजार 22 तक पहुंच चुकी है। हमारे देश में ( Corona in India ) आबादी के अनुपात में कम मौतें हो रही हैं। प्रति 10 लाख की आबादी में भारत में 62 मरीज दम तोड़ रहे हैं, जबकि ब्राजील में सबसे ज्यादा 642 और अमेरिका में 615 हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना (Covid 19) संक्रमितों की संख्या 56 लाख 46 हजार हो गई है। संक्रमण के सक्रिय मामलों (Corona Active Case in India) की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक हो गई है।

See also  सकते में सरकार: छत्तीसगढ़ में तबलीगी जमात के 32 सदस्य क्वारंटाइन और 69 सदस्य आइसोलेशन में

मृत्यु दर में हुई गिरावट

भारत में मृत्यु (Corona Mortality Rate in India) दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई है। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। देश में रिकवरी रेट 81% हो गई है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Chhattisgarh  से जुड़ी  Hindi News  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए  हमें Facebook  पर Like करें,  Twitter पर Follow करें और Youtube  पर  subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press  की सारी खबरें।

See also  कोयला तस्करी घोटाला : पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के चार ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।