नई दिल्ली। (Corona Virus Update India) पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण देश में इसके सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख के नीचे पहुंच गयी तथा रिकवरी रेट 91 फीसदी से अधिक हो गया।

देश में गत 21 सितंबर को 10.03 लाख सक्रिय मामले थे। इसके बाद से इसकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और अब छह लाख से नीचे आ गयी है। लगातार दो दिनों की तेजी के बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली कमी आयी है।

एक दिन पहले गुरुवार को 49,881 मामले आये थे, बुधवार को 43,843 यह संख्या थी और मंगलवार को 36,470 नये मामले सामने आये थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गयी है।

See also  WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी से डाटा सेफ्टी को लेकर बढ़ी चिंता, DuckDuckGo के बढ़ रहे यूजर्स

कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गयी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।