कोरोना की दूसरी लहर में 269 डॉक्टर्स ने गंवाई जान, अब तक 1000 वॉरियर्स की हुई मौत

रायपुर। देख दाई….देख दीदी… जच्चा-बच्चा वार्ड में सब्बो झन ला मास्क लगाके रखना हे। नही त, तुंहर ले संक्रमन हर सब्बो कोति फइले के संभावना बन जही। सब्बो झन मास्क पहनो अऊ कोरोना ले बचो…
कुछ इसी तरह से छत्तीसगढ़ी भाषा में अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और उनके परिजनों को मास्क लगाने के महत्व को समझाते नजर आते हैं वार्ड ब्वॉय भरत बुंदेल।

अगर आप पंडरी जिला अस्पताल के अंतर्गत स्थित अम्बेडकर अस्पताल के प्रसूति रोग विभाग के वार्ड में जाएंगे या फिर अम्बेडकर अस्पताल के समर्पित कोरोना वार्ड में तो भरत की ड्यूटी के दौरान आपको ये बातें सुनने को मिलेंगी – सभी को मास्क लगाकर रखना है। यहां नवजात शिशु भी हैं। शिशुओं की माताएं भी हैं। आपकी लापरवाही से कहीं जच्चा-बच्चा संक्रमण का शिकार न हो जाएं, इसलिए सबको यही सलाह है कि वार्ड में अपने मरीज के साथ दिन-भर मास्क लगाएं रखें।

भरत बुंदेल हर वार्ड में ड्यूटी के दौरान लोगों को मास्क लगाने की सलाह देते हैं। वार्ड ड्यूटी के दौरान कई बार वे अन्य वार्ड में क्रॉस चेक करने के लिये जाते हैं कि कहीं लोगों ने मास्क तो नहीं निकाल दिया। मास्क को लेकर पिछले एक साल से जनजागरूकता फैला रहे भरत बुंदेल कहते हैं कि रोटेशन में हमारी ड्यूटी अस्पताल के कोविड एवं नान कोविड वार्ड में लगती रहती है। वहां कोरोना संक्रमितों के परिवारों के दुख-दर्द को करीब से देखते हैं, उनके अपनों को खोने के दर्द को भी देखते हैं, जिससे लगता है कि समय पर सावधानी अपनाते, मास्क लगाते तो ये नौबत नहीं आती। डॉक्टर कहते हैं कि लोग मास्क लगायें, बार-बार साबुन से हाथ धोयें, साफ-सफाई रखें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से दूरी बनाकर रखें तो कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। एक कहावत है दुर्घटना से देर भली। कोरोना संक्रमण रूपी दुर्घटना न घटे इसलिए सावधानी रूपी देरी को अपनाना आवश्यक है।

See also  वन विभाग में कई अधिकारियों का हुआ तबादला…. रेंजरों को प्रमोशन के बाद मिली नयी पोस्टिंग… देखें लिस्ट

भरत बुंदेल कराटे के नेशनल चैम्पियन रह चुके हैं इसलिए कोरोना वार्ड में ड्यूटी जाने से पहले खुद को कराटे के कई शॉट के द्वारा रेडी करते हैं। भरत के अनुसार, लोगों की सेवा करने में ही वास्तविक खुशी मिलती है। कई बार महिलाओं की सीजेरियन डिलीवरी होती है तो उन्हें पेट में टांके लगे होने के कारण शुरूआत में दूध पिलाने में दिक्कत होती है इसलिए मैं पोस्ट ऑपरेटिव लेबर वार्ड में जाकर भी प्रसूताओं के महिला परिजनों को जो अनुभवी रहती हैं उनसे निवेदन करता हूं कि नव प्रसूता माताओं को बच्चे को दूध पिलाने में सहयोग करें। ऐसे में नवजात शिशु भी अगल-बगल के लोगों की मदद से जल्दी से दूध पीना सीख जाता है। बेहद ही ऊर्जावान भरत बुंदेल अपने पास एक से दो मास्क एक्स्ट्रा रखकर घूमते हैं ताकि कोई बिना मास्क के या फिर कटे-फटे मास्क लगाये दिख जाये तो उसे नया मास्क दे सकें।

See also  5 दिन की कार्यावधि में समय पर कार्यालय में उपस्थिति को लेकर विभाग हुआ सख्त, कड़े निर्देश किये जारी

सही मायने में 33 वर्षीय भरत बुंदेल ऐसे कोरोना योद्धा हैं जो अपनी ड्यूटी के दौरान पूरे उत्साह से काम करते हैं लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करते हैं, वर्तमान में भरत कोविड ड्यूटी कर रहे हैं और वो भी पुरे लगन से, जिसको देखकर बाकी लोगों को प्रेरणा मिलती है। यह कहना है सहायक नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती अभिलाषा गुजराती का।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।