कोरोना
सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले जिस देश (CHINA) में हुआ कोरोना का जन्म

टीआरपी डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है. इस वायरस की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीँ कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन और लॉकडाउन का सहारा लिया जा रहा है. ऐसे में सबकी निगाहें सिर्फ इसी बात पर ही टिकी हुई है कि आखिर कब कोरोना वायरस से लोगों को पूरी तरह मुक्ति मिलेगी?

इधर, चीन के वुहान शहर से निकले इस कोरोना वायरस ने दुनिया के तमाम देशों को हिलाकर रख दिया है. इस वायरस से प्रभावित देशों की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है, जबकि चीन के मौजूदा हालात कई प्रभावित देशों से काफी बेहतर है.

वर्ल्डोमीटर (WORLDOMETER) के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिस देश (चीन) से कोरोना वायरस निकला था, वहां इसका ज्यादा व्यापक असर देखने को नहीं मिला। जबकि कई देशों में इस वायरस ने जमकर तबाही मचाई। ऐसे में कई बार चीन पर सवालिया निशान भी खड़े हुए.

See also  तबादले पर भेजे गए डेढ़ दर्जन तहसीलदारों को हाईकोर्ट से मिला स्टे, नियम-कायदों को ताक पर रखकर स्थानांतरण करने का लाभ मिल रहा इन अफसरों को…

वहीँ, वर्ल्डोमीटर (WORLDOMETER) की रिपोर्ट को देखें तो जिस देश (चीन) से वायरस की उत्पत्ति हुई है, वह आज अन्य देशों के मुकाबले में 97 नंबर की रैंकिंग में आ गया है. यानि कहा जा सकता है कि बाकि प्रभावित देशों के मुकाबले में चीन काफी बेहतर पोजीशन में है. जबकि कई देश आज भी कोरोना का दंश ही झेल रहे हैं. कोरोना की एक लहर के बाद दूसरी और फिर तीसरी लहर से बचने के इंतजाम में लगे हुए हैं.

यहाँ गौर केरने वाली बात यह है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश होने के बावजूद चीन में मात्र गिनती केस सामने आ रहे हैं. वर्ल्डोमीटर की रैंकिंग में 97वें पोजीशन के साथ चीन में अब तक सिर्फ 90 हजार 872 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. जबकि 85 हजार 945 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. वहीँ सिर्फ 4 हजार 636 लोगों की जान गयी हैं. चीन में एक्टिव केसों की संख्या मात्र 291 है.

इसके अलावा 1,439,323,776 करोड़ जनसँख्या वाले चीन में 160,000,000 करोड़ लोगों के कोरोना सैम्पल की जांच की गई है. चीन के मौजूदा आंकड़ों को देखकर यह आंकलन किया जा सकता है कि सबसे ज्यादा जनसँख्या वाले देश में कोरोना की लहर सिमटकर रह गई, जबकि कई अन्य देश आज भी कोरोना से निपटने युद्धस्तर पर रणनीतियां बना रहे हैं.

See also  अपने बयान को लेकर समाज के बीच उलझे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ राज, मस्जिदों में होने वाली तकरीर पर नजर रखने की कही थी बात…

एक तरफ चीन में मात्र गिनती केस सामने आ रहें हैं, तो वहीँ दूसरी तरफ भारत समेत कई देशों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही है. वर्ल्डोमीटर (WORLDOMETER) की रिपोर्ट पर नजर डालें तो वर्तमान परिवेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अव्वल नंबर पर अमेरिका (USA) है , तो वहीँ दूसरे स्थान पर भारत (INDIA) का नंबर है. इन दोनों देशों में वायरस ने जमकर हाहाकार मचा रखा है. वहीँ इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः ब्राजील (Brazil), फ्रांस (France) और तुर्की (Turkey) हैं. इन देशों में भी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है.

इन देशों में संक्रमितों के आंकड़ों पर एक नजर

दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोना के आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिका (USA) में अब तक सबसे ज्यादा 33,715,951 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. वहीँ 600,147 मरीजों की मौत हुई है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 5,979,784 है.

See also  Bihar Election Vote Counting Live: पहले दौर की मतगणना में NDA को भारी बढ़त, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP...

भारत (INDIA) में अब भी कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है. भारत में अब तक 24,965,463 केस सामने आए हैं. वहीँ 274,411 लोगों की मौत हुई है. जबकि
एक्टिव केसों की संख्या 3,516,976 है.

ब्राजील (Brazil) में अब तक 15,627,475 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीँ 435,823 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1,094,365 है.

फ्रांस (France) में अब तक 5,877,787 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीँ 107,616 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक्टिव केसों की संख्या 653,466 है.

तुर्की (Turkey) में अब तक 5,117,374 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीँ 44,760 लोगों की मौत हुई है. जबकि एक्टिव केसों की संख्या 125,358 है.

वर्ल्डोमीटर (WORLDOMETER) में देखें पूरा आंकड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।