कोरोना की तीसरी लहरः 10वीं और 12वीं में 30 से 40 फीसदी पाठ्यक्रम में होगी कटौती

टीआरपी डेस्क। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए फिलहाल छत्तीसगढ़ में स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल खुलने की अनिश्चितता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिलेबस को लेकर नया निर्देश जारी किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं में 30 से 40 फीसदी पाठ्यक्रम में कटौती की जायेगी। सचिव व्हीके गोयल के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में कटोती के साथ-साथ असाइनमेंट के जरिये शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था इस साल भी जारी रहेगी।

अगस्त माह से जनवरी माह तक कुल 6 असाइनमेंट जारी किये जायेंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में जारी किया जायेगा। उसके बाद मंडल की तरफ से प्राचार्यों के लिए दिशा निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।