नई दिल्ली। भारत में  (coronavirus in india) सितंबर में कोरोना वायरस और भी कहर मचा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (coronavirus) के 83 हजार से अधिक केस सामने आए, जिससे कोरोना वायरस के मामलों का कुल आंकड़ा 39 लाख पार कर गया है। इसके अलावा, कोरोना से मौतों की संख्या भी 68,472 पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,341 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 1,096 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 39,36,748 हैं, जिनमें से 8,31,124 एक्टिव केस हैं और 30,37,152 रिकवर होने वालों की संख्या है। वहीं कोरोना टेस्ट की बात करें तो 3 सितंबर को 11,69,765 कोरोना सैंपल की जांच हुई। अब तक 4,66,79,145 टेस्ट हुए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  वित्त मंत्री सीतारमण ने लॉन्च किया Union Budget Mobile App, फोन पर मिलेगी बजट से जुड़ी हर जानकारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।