नई दिल्ली। दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ( Coronavirus in India ) ही फैल रहा है। मगर इसकी रफ्तार पहले जैसी नहीं रही। नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए।

24 घंटे में गई 776 मरीजों की जान ( Coronavirus in India )

पिछले 24 घंटों के दौराव 776 मरीजों की जान भी चली गई। इससे पहले पिछले 26 दिनों से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या ( Coronavirus in India ) 61 लाख 45 हजार हो गई है। इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस (Corona Active Case in India) की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है।

See also  संक्रमितों का आंकड़ा 59 लाख के पार, राहत यह है कि लगातार कम हो रहे हैं एक्टिव केस

ICMR के मुताबिक, 28 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 31 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

मृत्यु दर गिरकर हुई 1.57%

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर ( Corona Death Rate ) गिरकर 1.57% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 13 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Corona in India: संक्रमितों का आंकड़ा 70 लाख के पार, 24 घंटों में आए 74,383 नए मामले

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।