बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Coronavirus India Update: देश में संक्रमण का आंकड़ा 52 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 96,424 नए केस

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना(Coronavirus ) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का आंकड़ा 52 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 1174 लोगों की जान गवा चुके है, साथ ही बताते चले की ये लगातार 16वां दिन है जब देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इन सब के बीच अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 87,472 मरीज ठीक भी हुए हैं।

आपको बता दे इससे पहले 16 सितंबर को रिकॉर्ड 97,894 संक्रमण के मामले आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) की संख्या 5,214,677 हो गई है। इनमें से 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 17 हजार हो गई और 41 लाख 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है, मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन