TRPDESK.कुछ दिन पहले केरल पुलिस (Kerala Police) ने हाथ धोने का एक वीडियो शेयर करते हुए.  (Coronavirus) के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया था. इसके बाद अब एक बार फिर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसे काफी मजेदार तरीके से बनाया गया है.

https://twitter.com/TheKeralaPolice/status/1241050606111842304

वीडियो में एक शख्स सड़कों पर घूमता हुआ नजर आ रहा है और तभी उसे एक दीवार पर कोरोनावायरस बैठा हुआ दिखाई देता है. इस वायरस को देख वह भागने लगता है और वायरस उसका पीछे करता है. हालांकि, कुछ देर तक भागने के बाद वह अचानक रुक जाता है और वायरस को आत्मविश्वास के साथ देखता है. इसके बाद वह सैनेटाइजर से अपने हाथ साफ करता है और मास्क लगाता है. वीडियो के अंत में ब्रेक द चेन मैसेज दिया गया है.

केरल पुलिस ने अपने फेसबुक पर भी इस वीडियो को शेयर किया है. इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं.

 

See also  CG News: तीसरे चरण के मतदान से पहले बीडीसी प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।