TRPDESK.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को लेकर कड़ा रूख अपनाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका की ओर दी जाने वाली मदद पर रोक लगाने की तैयारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को अमेरिका बड़ी मात्रा में राशि देता है। इसके बावजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर गुमराह किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब हवाई यात्रा पर बैन लगाने का फैसला किया जा रहा था तब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी आलोचना की थी। डब्ल्यूएचओ कई मामलों को लेकर गलत था। ऐसा लगता है कि डब्ल्यूएचओ चीन केंद्रित हो गया है। ऐसे में हम अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली राशि को रोक रहे हैं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  जाति प्रमाण पत्र मामला : ऋचा जोगी ने भेजा जवाब, आज या कल निष्कर्ष सार्वजनिक करेगी छानबीन समिति

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।