टीआरपी डेस्क। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के बाद भारत बायोटेक ने भी अपनी कोरोना की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के दाम तय कर दिए हैं। कंपनी ने शनिवार को कहा कि निजी अस्पतालों में कोवैक्सीन 1200 रुपये और राज्यों को 600 रुपये में दी जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार के लिए वैक्सीन की कीमत 150 रुपये तय की गई है। इसके अलावा एक्सपोर्ट ड्यूटी की कीमत 15-20 डॉलर रखी गई है।

बता दें कि इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन कोविशील्ड की कीमत का एलान किया था। कंपनी ने टीके की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक तय की है। 

कोविशील्ड की लागत को सीमित रखने को पहले ही रकम अदा की गई थी। सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत डे़ढ़ गुना तक बढ़ाने पर अपना बचाव किया है। सीरम ने दलील दी है कि पहले इसकी कीमत कम इसलिए थी क्योंकि इसकी लागत को सीमित रखने के लिए पहले ही रकम अदा की गई थी। लेकिन अब बड़े पैमाने पर इस इंजेक्शन के उत्पादन के लिए इसमें निवेश बढ़ाना पड़ रहा है और इसके उत्पादन पर अधिक खर्च आ रहा है।

See also  इस देश ने बनाई प्‍लेन से भी ज्यादा स्‍पीड वाली दुनिया की सबसे तेज ट्रेन, 1000 किमी प्रतिघंटे होगी रफ्तार

पुणे में एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि इस वैक्सीन की हर डोज की कीमत 600 रुपये होगी। लेकिन राज्य सरकारों और केंद्र को नए करार के मुताबिक यह डोज 400 रुपये में बेची जाएगी। इस हिसाब से केंद्र सरकार को वैक्सीन की यह डोज पहले के मुकाबले 150 रुपये ज्यादा की पड़ेगी।

एसआइआइ ने कहा कि भारत में वैक्सीन की कीमत की वैश्विक कीमतों से तुलना करना गलत है। शुरुआती कीमतें इसलिए कम थीं क्योंकि भारत समेत सभी सरकारें इम्यूनिटी कार्यक्रम के लिए कम से कम कीमतें निर्धारित करती हैं। लेकिन अब वायरस का संक्रमण इतना विकराल रूप ले चुका है कि आम जनता लगातार खतरे में है। लोगों की जान बचाने के लिए इस वैश्विक महामारी से जोरशोर से मुकाबला करना है। एसआइआइ ने यह भी साफ कर दिया है कि वह कोविशील्ड की सीमित मात्रा ही निजी अस्पतालों को 600 रुपये में बेचेगा। उनका कहना है कि कोविशील्ड की कीमत अभी भी कई चिकित्सा पद्धतियों और आवश्यक सेवाओं से कम है।

See also  Bank Holiday : इस साल के बचे हुए सिर्फ 8 दिनों में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।