नई दिल्ली। COVID 19 in India : भारत में कोरोना वायरस ( Corona in India ) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88600 मामले सामने आए हैं। इससे 1124 लोगों की जान भी गई है।

देश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 5,992,533 हो गया है। इनमें 9,56,402 सक्रिय मामले हैं। 49,41,628 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से कुछ लोग यहां से जा भी चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या के बारे में बात करें तो अब तक 94,503 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कल (26 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,12,57,836 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 9,87,861 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

भारत में कोरोना वायरस ( COVID 19 in India ) को लेकर खतरा और चिंता बढ़ती नजर आ रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि संक्रमण की दर 1.57 फीसदी बढ़ गई है। अगस्त में हर 100 टेस्ट में सात पॉजिटिव ( Corona Positive ) मिले थे, जबकि अब नौ संक्रमित आने लगे हैं। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में संक्रमण दर 7.24 प्रतिशत थी। एक से 25 सितंबर के बीच यह दर 8.8% रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो संक्रमण दर पांच फीसदी से कम हो तो वैश्विक महामारी काबू में मानी जा सकती है।

See also  Emerging Asia Cup : भारतीय महिला टीम ने इमर्जिंग विमेंस एशिया कप किया अपने नाम, फाइनल में बांग्लादेश को 31 रनों से हराया

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।