TRPDESK.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत से कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही मलेरिया रोधी दवाई हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन (Hydroxychloroquine) के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी. जिसके बाद भारत सरकार ने बीते मंगलवार मानवता के आधार पर हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात को मंजूरी दे दी. दवाई की पहली खेप अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी है. बुधवार रात ट्रंप ने एक ट्वीट कर भारत (India) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति आभार व्यक्त किया. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘असाधारण समय में भी दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की जरूरत होती है. हाइड्रोक्सोक्लोरोक्वीन पर निर्णय के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद. ये भुलाया नहीं जा सकेगा. इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने के लिए अपने मजबूत नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद.’

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1247950299408498693

 

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने दवाई न भेजने पर भारत के साथ ऐसा ही रुख अख्तियार करने की धमकी दी थी. ट्रंप ने कोरोना वायरस टास्कफोर्स ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस में कहा कि भारत अमेरिका के साथ अच्छा कर रहा है और मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि भारत अमेरिका के दवा के ऑर्डर पर रोक जारी रखेगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और मैंने कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की आपूर्ति को मंजूरी देते हैं तो हम आपके इस कदम की सराहना करेंगे. यदि वह दवा की आपूर्ति की अनुमति नहीं देते हैं तो भी ठीक है, लेकिन हां, वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें.’

See also  Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का भव्य टीजर, राम के रूप में रणबीर और रावण बने यश ने उड़ाए होश

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।