टीआरपी डेस्क। (Covid-19 Update) कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच एक राहत देने वाली खबर भी सामने आई है। अब सरकार ने कोरोना मृतकों(Death due to Covid-19) से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिसके तहत अब कोरोना मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

इसके लिए राजस्थान की गहलोत सरकार ने कोरोना (Corona) काल में मृतकों के अंतिम संस्कार को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए है, जिसे सभी कलेक्टरों, निकायों व अस्पतालों को इसकी पालना सुनिश्चित करना होगा।

परिजनों को बॉडी पैक करके सौंपनी होगी

गहलोत सरकार की ओर से लिए गए फैसले के तहत अब कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उनकी बॉडी को अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को सौंपना होगा। इसके तहत प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बॉडी पैक करके ही परिजनों को सौंपा जा सकेगा। जिसके बाद ही परिजन अपने पैतृक श्मशान या कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

See also  'मैं दान की चीज नहीं, आपकी बेटी हूं,' महिला IAS ने शादी के वक्त नहीं करवाया कन्यादान, IFS संग लिए फेरे

आवश्यक दिशा- निर्देशों को करना होगा पालन

कोविड मृतक (Death due to Covid-19) के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को सरकार की ओर से जारी दिशा- निर्देशों (Corona guidelines) का पालन करना होगा। इसके तहत परिजन को बॉडी को अस्पताल से सीधे श्मशान स्थल पर ही ले जाना होगा। बॉडी खोलने और स्नान करवाने पर पाबंदी होगी। सामाजिक दूरी के साथ अंतिम संस्कार करना होगा।

दरअसल, एक रिसर्च को आधार मानते हुए यह फैसला लिया है। इस रिसर्च के अनुसार कोरोना संक्रमित (Corona) मृतक की पैक बॉडी से अभी तक किसी को संक्रमण नहीं फैला है। इसलिए परिवारवाले पैतृक श्मशान स्थल में बॉडी ले जा सकेंगे। परिजन बॉडी को अस्पताल से सीधे घर पर नहीं ले जा सकेंगे, बॉडी अंतिम संस्कार के लिए सीधे श्मशान स्थल ले जाना होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बातचीत, जाना राज्यों का हाल...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।