नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari Corona Positive) भी अब कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यह जानकारी स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा, ”कल मैं कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया। चेक अप के दौरान COVID 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।”

उन्होंने कहा कि मैं सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। गडकरी ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें।

बता दें कि मोदी सरकार में सिर्फ नितिन गडकरी ही नहीं हैं जो कोरोना की गिरफ्त (Nitin Gadkari Corona Positive) में आ गए हैं। कई और मंत्री भी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या हो चुके हैं। इनमें अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, श्रीपद नाइक और सुरेश अंगड़ी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।