बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

कोविड-19 टीकाकरण नीति हुई और आसाना... निजी अस्पतालों को जगह-मांग के आधार पर ही मिलेगी वैक्सीन

कोविड-19 टीकाकरण नीति हुई और आसाना... निजी अस्पतालों को जगह-मांग के आधार पर ही मिलेगी वैक्सीन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। भारत सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण नीति को पहले से और भी आसान कर दिया है। अब निजी अस्पतालों को जगह और मांग के आधार पर वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण अभियान में व्यापक भागीदारी और वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए नियमों के आधार पर अलग-अलग अस्पतालों में वितरित किया जाएगा।

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्यों को टीकों का कुल 25% हिस्सा मिलता है। हालांकि अब निजी अस्पतालों के आसपास रहने वाली आबादी के हिसाब से उन्हें वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि 18 से 44 साल की आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए पहले राज्यों को खुले बाजार से वैक्सीन लेनी पड़ती थी, लेकिन नई गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्य सरकारों को कोई खरीद नहीं करनी होगी। वे सिर्फ केंद्र से मिली वैक्सीन को लगाएंगे। इस नियम में निजी अस्पतालों को केंद्र से 25% डोज के अलावा वैक्सीन निर्माताओं से सीधे खरीदने की भी छूट मिली है।

आबादी को ध्यान में रखकर देनी होगी वैक्सीन की खुराक

नए नियमों में साफ तौर से कहा गया है कि केंद्र कुल मांग के आधार पर, निजी अस्पतालों को टीकों की आपूर्ति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान की सुविधा प्रदान करेगा।

सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए तय किए दाम

सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। अब निजी अस्पताल अनाप-शनाप दाम नहीं वसूल सकेंगे। केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड के दाम 780 रुपये तय किए हैं, कोवैक्सिन की कीमत 1,410 रुपये और स्पुतनिक वी के लिए 1,145 रुपये की कीमत तय की गई है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन