नई दिल्ली। Covishield सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी के बाद सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड फरवरी-मार्च तक मार्केट में आ जाएगी।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में अदार पूनावाला दावा किया है कि वैक्सीन की 5 करोड़ डोज वितरण के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत में कोरोना की दो वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है।

अदार पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है, लंबी सुरक्षा के लिए दो खुराक जरूरी होगी। तीन महीने के अंतराल में वैक्सीन 90 प्रतिशत असरदार है।

बता दें कि इमरजेंसी अप्रूवल से पहले ही सीरम इंस्टीट्यूट ने पांच करोड़ डोज तैयार भी कर लिए थे, अच्छी बात ये है कि इस वैक्सीन के करोड़ों डोज भारत को मिलेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।