कन्हैया के कांग्रेस में जाने पर CPI बोली - उनकी मां रो रही होंगी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के बाद उनकी पिछली पार्टी ने उनपर निशाना साधा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा है कि कन्हैया कुमार की कम्युनिस्ट विचारधारा में कोई आस्था नहीं थी और उन्होंने खुद ही अपने आप को पार्टी से निष्कासित कर लिया है। वहीं, सीपीआई नेता बिनय विश्वम ने कन्हैया के कांग्रेस में जाने को विश्वासघात बताते हुए कहा कि लाल झंडे के साथ बेटे का विश्वासघात देखकर आज उनकी मां भी दिल से रो रही होंगी।

बिनय विश्वम ने कहा, ‘सुदूर बेगुसराय गांव में एक मां आज अपने दिल से रो रही होगी। यह कोई और नहीं बल्कि कन्हैया की मां है।’ वहीं डी राजा ने आरोप लगाया कि कुमार भाकपा नेतृत्व के प्रति ईमानदार नहीं थे। राजा ने कहा,’कुमार ने खुद को पार्टी से निष्कासित कर लिया है। वह पार्टी के प्रति ईमानदार नहीं थे। कन्हैया के आने से पहले भाकपा थी और आगे भी बनी रहेगी।”

See also  राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान. मेरा शपथ ग्रहण हाईकमान पर निर्भर, ढाई-ढाई साल के कार्यकाल का मुददा फिर गरमाया

उन्होंने यह दावा भी किया कि कन्हैया कुमार की कम्युनिस्ट विचारधारा में कोई आस्था नहीं थी। बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कन्हैया ने सीपीआई की टिकट पर साल 2019 का आम चुनाव अपने गृह क्षेत्र बेगुसराय से लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में वह बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।